विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस (WCID) हर साल 21 अप्रैल को मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किया गया यह दिवस पहली बार 2018 में मनाया गया था, जिसका उद्देश्य जीवन के हर क्षेत्र में रचनात्मकता और नवाचार के महत्व को समझाना है.
आज तकनीक रचनात्मकता की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है. यह सिर्फ एक साधन नहीं बल्कि नए विचारों को जन्म देने और उद्योगों को बदलने वाली शक्ति है. इसकी वजह से ऐसे नए-नए व्यवसाय उभरे हैं जिनकी कल्पना कुछ साल पहले तक मुश्किल थी लेकिन जितना जरूरी नवाचार है, उतनी ही जरूरी है उसके साथ सतर्कता....क्योंकि रचनात्मकता को आगे बढ़ाने के लिए सुरक्षा और संतुलन भी उतना ही अहम है.
WCID 2026 के अवसर पर यह लेख श्रृंखला इन्हीं पहलुओं पर रोशनी डालती है. इसमें विज्ञापन, फैशन और गेमिंग जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में AI के असर से शुरुआत होती है. इसके बाद बड़े भाषा मॉडल (LLM) को अधिक समावेशी बनाने और AI के दौर में कॉपीराइट से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई है. अंत में, यह श्रृंखला AI आधारित न्यूरोसाइंस, फिनटेक, साइबर सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों में आत्मनिर्भरता जैसे उभरते क्षेत्रों को भी कवर करती है.