Published on Jan 11, 2026

दुनिया पहले से कहीं तेज़ी से बदल रही है. भू-राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं, तकनीकी प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, जलवायु संकट और सामाजिक बदलाव नई चुनौतियाँ खड़ी कर रहे हैं. ऐसे समय में भारत के सामने चुनौतियाँ केवल बाहरी नहीं बल्कि आंतरिक भी हैं.

भारत की ताकत सिर्फ़ उसकी सेना या अर्थव्यवस्था में नहीं है. असल शक्ति है उसकी स्पष्ट सोच, रणनीतिक दृष्टि और संस्थागत परिपक्वता. बदलती परिस्थितियों में ‘Inner Resilience’-विचारों की मजबूती, नीतियों की लचीलापन और संस्थागत समन्वय-निर्णायक साबित हो रही है.

India Think Tank Forum 2026, Observer Research Foundation और Nalanda University के सहयोग से, एक ‘बौद्धिक जिम’ है- जहाँ विचार सिर्फ़ पेश नहीं होते बल्कि उनकी परीक्षा, टकराव और परिष्कार होता है.

Forum में यह सवाल उठाए जाएंगे:
क्या भारत का नीति-निर्माण नई बहुध्रुवीय, तकनीक-आधारित और जलवायु-संवेदनशील दुनिया के अनुरूप है?
क्या हमारे think tanks बदलावों को केवल पढ़ रहे हैं या उन्हें आकार देने की ताकत भी रखते हैं?
आंतरिक शासन, सामाजिक विश्वास, तकनीकी क्षमता और ऊर्जा संक्रमण भारत की वैश्विक भूमिका को कैसे परिभाषित कर रहे हैं?

सत्र- AI, वैश्विक शक्ति संतुलन, शासन, सामाजिक परिवर्तन और ऊर्जा संक्रमण- इन सवालों को अलग-अलग दृष्टिकोण से देखेंगे. साझा लक्ष्य: टिप्पणी से स्पष्टता और विचारों से क्रियान्वयन तक.

India Think Tank Forum 2026 मानता है कि भारत का नेतृत्व उसकी आकांक्षाओं से नहीं बल्कि सोच और सामूहिक विवेक से तय होगा. यह मंच खुली, ईमानदार और जीवंत बहस के जरिए भारत की नीतिगत सोच को सशक्त, आत्मनिर्भर और भविष्य-सक्षम बनाने का प्रयास करता है.